Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरकारी आवास में पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी। जिले में जिला पुलिस बल के आरक्षक ने आत्महत्या कर ली. आरक्षक का नाम नरेश सलामे है, जो अंबागढ़ पुलिस थाने में पदस्थ था. अंबागढ़ चौकी एसडीओपी राजेश्वर दीवान ने उक्ताशय की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, आरक्षक नरेश सलामे ने थाना परिसर के बाहर स्थित अपने क्वाटर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक अपने तीन बच्चे और पत्नी के साथ सरकारी क्वाटर में रहता था. शनिवार सुबह जवान की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को नीचे उतारकर बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुटी गई है.

See also  डीपीएस स्कूल जांजगीर के विद्यार्थियों ने किया पुलिस कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!