Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना पामगढ़ पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध शराब  बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबिर सूचना पर 27 अक्टूबर 2024 को रेड कार्यवाही कर आरोपिया सुस्मिता रात्रे साकिन खैय्यापारा पामगढ़ के कब्जे से थैला अंदर प्लास्टिक पाउच में रखा 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रुपये एवं आरोपी राकी कुमार लहरे  उम्र 22 वर्ष साकिन धनगांव थाना पामगढ़ के कब्जे से एक थैला अंदर प्लास्टिक पाउच में रखा 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रुपये बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अलग अलग अपराध क्रमांक 454/24 एवं 455/24 धारा 34 (2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, म.प्रधान आर. बालमती यादव , मंजू सिंह आर. टिकेश्वर राठौर, सीताराम सूर्यवंशी, मुकेश कमलेश, श्याम सरोज ओगरे, म.आर सविता पटेल एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

See also  हत्यारा जीजा को आजीवन कारावास की सजा, दिनदहाड़े टँगीय मारकर की थी साले की हत्या...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!