Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस ने पंजाब से चोर को दबोचा, जगदलपुर में दिया था वारदात को अंजाम…

जगदलपुर। जगदलपुर में पल्ली नाका के पास स्थित एक सूने मकान से चोर ने करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात की चोरी हुई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मंगल सिंह उर्फ मांगा (37) है। जो पंजाब में अमृतसर के ग्राम टोंग का रहने वाला है। ट्रक ड्राइविंग के काम से बस्तर आया हुआ था। कुछ दिन पहले पल्ली नाका के पास स्थित एक सूने मकान में रात के समय धावा बोल दिया। वारदात के 2 दिन पहले इसने रेकी की थी। इसके बाद चोरी करने घर में घुस गया। घर का ताला तोड़ा।

See also  बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 43 लोगों की जमानत मंजूर…

फिर अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ सोने के अलग-अलग आभूषण की चोरी कर लिया। वारदात के बाद से वह फरार हो गया था। वहीं जब मकान मालिक घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ देखा। सोने के जेवरात पार थे। इसके बाद उन्होंने परपा थाना बहुत में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज की। जांच शुरू की गई। इलाके में लगे CCTV कैमरे और साइबर सेल की मदद से पुलिस चोर तक पहुंच गई। वहीं SP के निर्देश के बाद जवानों की टीम को चोर को पकड़ने के लिए पंजाब भेजा गया। जहां अमृतसर के टोंग गांव में वह किराए के मकान में रह रहा था। उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए। वहीं जवानों ने आरोपी को पकड़कर बस्तर लाया।

See also  बेरोजगारी भत्ता हितग्राही घुरऊराम हैदराबाद में करेगा नौकरी, घुरऊ राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा सरकार की योजनाओं का मिला लाभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!