Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता दिनांक 04 फरवरी 2024 के सुबह 09:00 करीबन स्कूल जा रही हॅू कहकर घर से निकली है जो शाम तक घर वापस नही आये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 68/ 24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवम अपहृता की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन* में अज्ञात आरोपी एवं अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना अपहृता बालिका को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो  एक्ट  जोडी गई है।
  प्रकरण के आरोपी दीपक साहू निवासी खैरा को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
  उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, नीलमणी कुसुम, आरक्षक राजेश कश्यप महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  KBC के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे ने शो और अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मंच मेरे जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था”...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!