Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

असम दौरे पर PM मोदी, जनसभा के दौरान मां की तस्वीर देखकर हुए भावुक

असम,14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, एक जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल मेरा असम का पहला दौरा था। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर बहुत बड़ी सफलता थी। आज मां कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र अनुभूति हो रही है और ये भी सोने पे सुहागा है कि आज इस क्षेत्र में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। लाल किले से मैंने कहा था, मुझे चक्रधारी मोहन याद आए। मुझे श्री कृष्ण याद आए, और मैंने भविष्य की सुरक्षा नीति में एक सुदर्शन चक्र का विचार लोगों के सामने रखा है।”

See also  Budhwar ke Upay : साल के पहले दिन गणेश की करें उपासना, बरसाएंगे यश और वैभव, जानें कैसे करें प्रसन्न...

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, “हम पहले ही भारत रत्न सुधाकंठा भूपेन हजारिका जी का जन्मदिन मना चुके हैं। कल मुझे उनके सम्मान में आयोजित एक बहुत बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक वीडियो दिखाया, और इसे देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत, असम के गौरव, भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न दिया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं।”

1962 में चीन के साथ युद्ध

Advertisment

उन्होंने आगे कहा, “1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद पंडित नेहरू ने जो कहा, वो उत्तर पूर्व के लोगों के घाव आज भी नहीं भरे हैं। उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है। आम तौर पर मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर निगल लेता हूं, लेकिन जब बेशर्मी के साथ किसी और का अपमान होता है, तब मुझसे सहा नहीं जाता।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!