Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धीरे-धीरे सुलग रहा कोयले का ढेर, पूरे इलाके में धुआं और राखड़, दर्रामुड़ा रोड पर आमिर ट्रेडिंग कंपनी ने खड़ा किया हजारों टन कोयले का स्टॉक

रायगढ़, 12 जून। जिले में संचालित कोल डिपो में किस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, इसकी बानगी नेशनल हाईवे 49 के किनारे देखने को मिली। यहां हजारों टन कोयला भंडारित किया गया है, लेकिन कोयले के ढेर में आग लग चुकी है। कई जगहों से धुआं उठ रहा है जिसके कारण आसपास का पूरा वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कोल डिपो के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल होनी चाहिए लेकिन इसका निर्माण ही नहीं हुआ है। रायगढ़ से झारसुगुड़ा रोड पर दर्रामुड़ा के पास बाईं ओर कोयला भंडारण लाइसेंस जारी किया गया है।

आमिर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खनिज विभाग ने लाइसेंस दिया है। खनिज विभाग कभी यहां झांकने भी नहीं आता। दस हजार टन कोयले का भंडारण किया जा सकता है। वर्तमान में डिपो में बेहिसाब कोयला डंप किया जा चुका है। करीब दो एकड़ कोयले का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। इसमें पीछे की ओर कोयले के ढेर में कई जगहों पर आग लग चुकी है। धुआं उठ रहा है, जिसकी वजह से प्रदूषण फैल गया है। कोयले की मात्रा भी अनुमति से अधिक नजर आ रही है। बाजू में ही पेटोल पंप भी है।

See also  कलेक्टर और एसपी ने रामनामी मेला स्थल का किया निरीक्षण, रामनामी मेला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश...

तेज आंधी-तूफान की स्थिति में कोई हादसा भी हो सकता है। डिपो की वजह से नेशनल हाईवे के ऊपर तक कोल डस्ट फैला हुआ है। कोई भी वाहन गुजरने पर डस्ट तेजी से उड़ती है। कभी कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से डिपो संचालक मनमाने तरीके से काम कर रहा है। कोयले के स्टॉक से साथ वहां भारी मात्रा में फ्लाई एश और छाई भी डंप किया गया है, जहां से गाडिय़ां लोड होती हैं, वहीं पर छाई रखे जाने के कारण कई संदेह पैदा हो रहे हैं। इस डिपो में ओडिशा और कोरबा से कोयला लाया जाता है। बरसात के पहले कोयले का स्टॉक जमा किया जा रहा है।

See also  मध्यस्ता के लिए नक्सलियों से नहीं होगी कोई बातचीत – उपमुख्यमंत्री शर्मा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!