Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घर से मगरमच्छ का रेस्क्यू, दहशत में थे लोग

जांजगीर-चांपा। जिले के कोटमीसोनार गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चार फीट का मगरमच्छ घर में घुस गया। बाद में, स्थानीय युवाओं की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया और उसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। यहां यह आए दिन की बात है, जब मगरमच्छ गली और खेत में घूमते हुए मिल जाते है। जानकारी के अनुसार, कोटमी सोनार में कुलदीप सिंह का घर क्रोकोडायल पार्क के पास है। उसके घर में चार फीट का मगरमच्छ घुस गया। यह देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए। राहत की बात रही वक्त रहते मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया, नहीं तो मगरमच्छ किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था। आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क है, जहां चार सौ से ज्यादा मरगमच्छ हैं। वहीं गांव के तालाब और बांध में भी मगरमच्छ है, जहां से मगरमच्छ निकलकर गांव में खुले में घूमते हुए मिल जाते हैं।

See also  तेल-गैस की टेंशन होगी खत्म! जल्द ही भारतीय जहाजों के लिए खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, ईरानी राजदूत के बयान में बड़ा इशारा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!