जांजगीर-चांपा। विधायक राघवेंद्र सिंह के द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अकलतरा में बाईपास सड़क सहित विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की मांग की गई। विधायक राघवेंद्र सिंह के द्वारा उपमुख्यमंत्री से अकलतरा नगर के लिए बायपास सड़क बलौदा, जवलपुर, नैला मार्ग के नवीनीकरण अकलतरा, बलौदा, बुडगहन मार्ग के शीघ्र पूर्ण कराने बेलटुकरी, खैजा नहर मार्ग की स्वीकृति एवं अकलतरा जल आवर्धन के शेष काम को पूर्ण कराने सहित क्षेत्र के अन्य कई जनहित के कार्य की स्वीकृति के लिए आग्रह किया गया। विधायक राघवेंद्र सिंह की मांग पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।