Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख सकेंगे 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी, जानें कितना है फिल्म का रनटाइम

न्यूज डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता और करीब 1300 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के दिन ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में आएगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

रनटाइम और CBFC सर्टिफिकेट की जानकारी
फिल्म के टीजर के बाद से ही दर्शक इसके ट्रेलर और लंबाई को लेकर उत्सुक थे। अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से जुड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम 208 मिनट यानी करीब 3 घंटे 28 मिनट रखा गया है, जो पहली फिल्म से थोड़ा कम है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक इसे देख सकते हैं। पहली फिल्म को अधिक हिंसक दृश्यों के कारण ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था।

See also  पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी GRP में है पदस्थ

टीजर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
हाल ही में जारी किए गए टीजर में ज्यादा नए दृश्य न होने के कारण कुछ प्रशंसकों ने निराशा भी जताई थी। हालांकि माना जा रहा है कि ट्रेलर में कहानी और किरदारों से जुड़े बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ प्रक्रियाएं भी अंतिम चरण में बताई जा रही हैं।

कहानी में क्या होगा खास
सीक्वल की कहानी हमजा के किरदार को आगे बढ़ाएगी, जहां उसका सामना मेजर इकबाल से होगा। इसके साथ ही जसकीरत सिंह रांगी से जुड़े घटनाक्रम भी विस्तार से दिखाए जाएंगे, जिससे फिल्म का एक्शन और ड्रामा पहले से ज्यादा गहरा होने की उम्मीद है।

Advertisment

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भिड़ंत
रणवीर सिंह की यह मेगा रिलीज और यश की फिल्म के साथ क्लैश, मार्च महीने को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद अहम बना सकता है। अब देखना होगा कि दर्शकों का रुझान किस फिल्म की ओर ज्यादा रहता है।

See also  मेधावी छात्रों का किया सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!