जांजगीर-ग्वालियर। राठौर युवा संघर्ष मंच भारत द्वारा राठौर समाज को प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के संकल्प के साथ देश भर में जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। राठौर समाज की एकजुटता एवं हक अधिकारों को लेकर 17 मार्च 2024 दिन रविवार को सुबह 11 बजे से फूलबाग मैदान ग्वालियर में राठौर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
राठौर युवा संघर्ष मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर सामाजिक उत्थान व जनजागृति के लिए हमें आपसी मन मूटाव भूलकर आज संगठित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने समाज के संगठित स्वरूप के लिए प्रयत्नशील रह कर यथायोग्य संघर्ष करना चाहिए।
समस्त राठौर समाज बंधुओ से निवेदन है कि 17 मार्च दिन रविवार को राठौर महाकुंभ में अपने-अपने नगरों में उत्साह वर्धन करते हुए राठौर समाज को राष्ट्रीय पहचान के संकल्प में अपनी संभागीता प्रदान करते हुए एक बेहतरीन संगठन के लिये उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान करें।