छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
‘‘सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र‘‘ विषय पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में 14 जुलाई 2024 को ‘‘सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र‘‘ विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। यह सेमीनार स्कूल के संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह (वेन्यू डायरेक्टर) के सानिध्य में हुआ। इस कार्यक्रम में सी.बी.एस.ई प्रशिक्षक के रूप में कल्पना सिंह (प्राचार्या दिल्ली पब्लिक स्कूल, घुटिया, चाम्पा) और विनीता मैरल (प्राचार्या कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, नया रायपुर) के द्वारा जाँजगीर जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘‘सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र‘‘ विषय प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम प्रशिक्षण देने आये विशेषज्ञों का स्वागत तिलक लगाकर एवं संस्था की प्राचार्या सोनाली सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया गया। तत्पश्चात् माँ सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। विनीता मैरल द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए, ‘‘सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र‘‘ के नियमों एवं सिद्धांतो को बताया गया। उन्होनें शिक्षा के पद्धतियों एवं सीखने के परिणाम के संबंध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। आगे प्रशिक्षण के दौरान कक्षा में सीखाने के समय आने वाली कठिनाईयों एवं उसके हल को बताया। शिक्षण का उद्देश्य परिणाम में निहित होता है। यदि हम कक्षा में बच्चें को किसी विषय के बारे में सीखा रहें है, यदि वह बच्चा विषय को अच्छे से समझ जाता है तो शिक्षण का परिणाम परिलक्षित होता है। तत्पश्चात् कल्पना सिंह ने आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र की उपयोगिता को समझाया। इन गतिविधियों को आये हुए प्रशिक्षुक शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पूर्ण कराया गया। इस कार्यक्रम को चार सत्रों में विभाजित किया गया। सत्र-1 सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र विषय पर परिचय और गतिविधि (शिक्षकों से बातचीत), सत्र-2 ब्लूम्स टेक्सोनॉमी के आधार पर सीखने के परिणामों को तैयार करना, सत्र-3 शैक्षणिक दृष्टिकोण में इच्छित सीखने के परिणाम, सत्र-4 सीखने के परिणामों का मूल्यांकन करना इत्यादि चरणों में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में लोटस पब्लिक स्कूल, जांजगीर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाम्पा, अघोर विद्या पीठ, पोडी दल्हा, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल, जांजगीर, जयभारत इंग्लिश मडियम स्कूल, जांजगीर तथा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के शिक्षक-शिक्षिकाएँ लाभांन्वित हुए। विनीता मैरल एवं कल्पना सिंह द्वारा सीखने के परिणाम एवं शिक्षाशास्त्र विषय पर दी गई जानकारी का लाभ उठाते हुए अपने शिक्षण कार्य में उन्हे अमल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के द्वारा आए हुए विशेषज्ञों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना महंत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।



