Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन…

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन 
 
जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में 14 जून 2023 को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। यह सेमीनार स्कूल के संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के सानिध्य में हुआ। इस कार्यक्रम में सी.बी.एस.ई प्रशिक्षक के रूप में टूना बिसवाल (प्राचार्य साधुराम विद्या मंदिर स्कूल कोसमनारा, रायगढ़) और विनीता मैरल (प्राचार्या कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, नया रायपुर) के द्वारा जांजगीर जिले के शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम टूना बिसवाल द्वारा सभा को संबोधित करते हुए, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नियमों एवं सिद्धांतो को समझाया गया। उन्होने ने शिक्षा नीति के प्राचीन पद्धति एवं वर्तमान की नई पद्धति के मध्य हुए बदलाव एवं विशेषता को बताया। तत्पश्चात् विनीता मैरल ने आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई शिक्षा नीति की उपयोगिता को समझाया। इस कार्यक्रम को दस सत्रों में विभाजित किया गया। सत्र-1 एनईपी-20 परिचय और गतिविधि (एनईपी पर शिक्षकों की बातचीत पढ़ना और बहस), सत्र-2 स्कूल पाठ्यक्रम का पुनर्गठन और शिक्षाशास्त्र, सत्र-3 पाठ्यचर्या एकीकरण, सत्र-4 परिवर्तनकारी आंकलन, सत्र-5 शिक्षक और शिक्षक शिक्षा और गतिविधि (पुष्पा और वंदना का पढ़ना, शिक्षक और शिक्षा पर वार्तालाप), सत्र-6 समतामूलक और समावेशी शिक्षा, सत्र-7 प्रौद्योगिकी का उपयोग और एकीकरण, सत्र-8 प्रशिक्षण के बाद का आकलन और सत्र-10 खुला सदन इत्यादि चरणों में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम से नोवोको पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी स्कूल और ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के शिक्षक लाभांन्वित हुए। सी.बी.एस.ई सिटी को-आॅर्डिनेटर सुमंतो बिश्वास (प्राचार्य नोवोको पब्लिक स्कूल) द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर प्राप्त हुई जानकारी का लाभ उठाते हुए अपने शिक्षण कार्य में उन्हे अमल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के द्वारा टूना विश्वास व विनीता मैरल का सम्मान दुशाला व श्रीमद् भगवत गीता एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

See also  आईटीएमएस में नए साफ्टवेयर अपलोड से चालानी कार्यवाही की प्रत्येक चरण की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन….नियम तोड़ने वाले नहीं बच सकते

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!