Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पटना क्षेत्र वासियों के नगर पंचायत बनाने की मांग पर विधायक भईया लाल राजवाड़े का प्रस्ताव पहुंचा राजधानी, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने किया आश्वस्त, पटना को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू…

कोरिया-बैकुंठपुर। सबका साथ सबका विकास भाजपा की नीति के तहत ग्राम पंचायत पटना जो की अपने आप में कोरिया जिले का बड़े आबादी वाला राजनीतिक क्षेत्र है। पटना क्षेत्र कोरिया जिले की राजनीति और जन प्रतिनिधित्व के मामले में बड़ा कद रखता है।हालांकि पूर्व के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटना को नगर पंचायत बनाने की घोषणा जरूर की थी परंतु राज्य से बेदखल हो चुकी कांग्रेस सरकार की घोषणा को भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े ने ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लोगों की मांग पर मुहर लगाते हुए इस मांग को प्राथमिकता दिया है जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर मांग की है की ग्राम पंचायत पटना को नगर पंचायत बनाया जाए और जिस मांग पर विधायक भईया लाल राजवाड़े को मंत्री द्वारा आश्वस्त करते हुए ग्राम पंचायत पटना को नगर पंचायत बनाने की हरी झंडी दे दी है और कहा है की जल्द ही इसे प्रक्रिया में लिया जाएगा। विधायक भईया लाल राजवाड़े ने बताया की क्षेत्र की जनता की हर संभव मांग और उनकी सुविधा से जुड़ी सभी आशाएं भाजपा की डबल इंजन की सरकार में पूरी होंगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।

See also  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक के बावजूद उल्लंघन पर हाईकोर्ट सख्त, गृह विभाग सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!