Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शहीद स्वर्गीय नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि… समाधि स्थल ‘शांति बगिया’ में बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग…

शहीद स्वर्गीय नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि

समाधि स्थल ‘शांति बगिया’ में बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

कलेक्टर एवं एसपी ने भी दी श्रद्धांजलि

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद स्वर्गीय नंदकुमार पटेल तथा बड़े भाई शहीद स्वर्गीय दिनेश पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों ने भी समाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम जानकी काटजू, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय ललित प्रकाश पटेरिया, अनिल शुक्ला, विकास शर्मा, शाखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी समाधि स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  अलास्का जाते समय हादसे का हुआ शिकार हुआ लापता अमेरिकी विमान, 10 की मौत...

शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

Advertisment

झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षाे तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उपस्थित सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के नक्सल और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

See also  Janjgir-Champa Gang Rape News: घर जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 7 आरोपियों को लिया हिरासत में

इन जगहों पर भी मनाया गया झीरम श्रद्धांजलि दिवस

जिले के नगर पालिका एवं तहसील कार्यालय खरसिया, स्वास्थ्य विभाग, तहसील रायगढ़, नगर पंचायत कार्यालयों के अलावा सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में भी झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों के स्मृति में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी ने नक्सल और हिंसा के विरोध करने हेतु शपथ ली।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!