Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करोडों की ठगी करने के आरोप में आखिरकार पीयूष जायसवाल पहुंचा सलाखों के पीछे, लोगों को चूना लगाकर हो गया था फरार…

जांजगीर-चांपा। रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पीयूष जायसवाल को आखिरकार चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चांपा के बम्नीहडीह क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।

पीयूष जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए लोगों को ‘रियर स्टेज और ट्रेडिंग’ जैसी स्कीमों में निवेश कर पैसे दोगुना करने का झांसा दिया जाता था। इस तरह वह अब तक कई करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामप्रसाद यादव ने चांपा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पीयूष ने उनसे 1 करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी की है। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे और भी पीड़ितों के बारे में जानकारी मिली है, जिनसे आरोपी ने इसी तरह से धोखाधड़ी की है।

See also  DSP ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर छत्तीसगढ़ पुलिस का किया नाम रोशन...

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। चांपा टीआई जे पी गुप्ता ने बताया कि अभी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी ने इस आरोपी को पैसे दिए हैं या ठगी का शिकार हुए हैं तो आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!