Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जादू टोना के शक में भतीजा ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। जादू टोना की शंका पर धारदार हसिया से अपने चाचा की हत्या करने वाला आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी लक्ष्मण पाल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता मृतक राम प्रसाद पाल पीपल चौक के पास मकान में अकेले रहता है और पीपल चौक के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ करता है। इसके घर के पास ही इनका रिश्ते में बड़ा भाई अजीत पाल रहता है जो प्रकाश इंडस्टरीज कोटाडबरी में ढाबा चलाता है जो अक्सर रामप्रसाद पाल को टोना जादू करते हो जिसके कारण मेरा दुकान नहीं चलता है कहकर लड़ाई झगड़ा और मारने की धमकी देता था। इसी तरह दिनांक 21 सितम्बर 25 को प्रार्थी लक्ष्मण पाल अपने घर पर था शाम करीबन 7:00 इसकी नाबालिक लड़की पास के किराना दुकान में सामान लेने गई हुई थी तभी पीपल चौक के पास देखी कि इसके बड़े पापा अजीत पाल इसके दादा को मारपीट कर रहे हैं और धारदार हसिया से मार रहे हैं जो तुरंत भाग कर घर जाकर अपने पिता जी को घटना के बारे में बताई तब प्रार्थी लक्ष्मण पाल तत्काल अपने पिता जी के मकान के पास जाकर देखा तो इसके पिता राम प्रसाद पाल घर के बाहर रोड पर पड़े हुए थे। उसके कनपटी और गला कटा हुआ था जिससे बहुत खून बह रहा था जिसे घर के सदस्यों के द्वारा अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर ने चेक कर मृत बताया की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में तत्काल हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, SDOP चांपा यदुमणी सिदार को दी गई। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना चापा से जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो आरोपी के घर में दबिश देने पर आरोपी घर से फरार मिला। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी हथनेवरा चौक की ओर भाग रहा है सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करके आरोपी को PIL प्लांट के पास पकड़ा गया। जिसे पूछताछ करने पर आरोपी अजीत पाल प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने मृतक राम प्रसाद पाल को जादू टोना करने की बात को लेकर धारदार हसिया से गला रेत कर हत्या करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार हसिया को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, नरसिंह वर्मन, अजय चतुर्वेदी, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, आकाश कालोसिया, जय उराव, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।

See also  RAIPUR NEWS:ऑक्सीजोन-कम-स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के लिए 12.81 करोड़ मंजूर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!