Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के 7 साल पूरे होने पर मेकर्स ने फैंस को दिया वीडियो के जरिए खूबसूरत यादों का सफर…

7 साल पूरे होने पर संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ से जुड़ी ताजा हुई याद, मेकर्स ने वीडियो शेयर कर मनाया जश्न

मुंबई : 2018 में संजय लीला भंसाली ने पद्मावत के जरिए एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म बनाई, जिसने सबको हैरान कर दिया। ये कहानी रानी पद्मावती की थी, जो मेवाड़ के राजा महारावल रतन सिंह की पत्नी थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था, जब तक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी रानी की खूबसूरती के पीछे पागल होकर उनके राज्य पर हमला करने की ठान नहीं लेता। जहां कहानी ने सभी को अपनी तरफ खींच लिया, वहीं इसके ग्रैंड सेट्स, खूबसूरत म्यूजिक, और रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस ने इसे और भी दमदार बना दिया। भंसाली के डायरेक्शन में वो खास बात थी, जो फिल्म को एक बेहतरीन अनुभव बना देती है। पूरी फिल्म दर्शकों के लिए एक ट्रीट थी, और इसने फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई।

See also  सेना की रीढ़ में दरार? अधिकारियों और जवानों की भारी कमी उजागर...

आज फिल्म को रिलीज हुए 7 साल हो गए हैं, और मेकर्स ने दर्शकों को एक बेहतरीन नॉस्टैल्जिक सफर पर लेकर जाने का पूरा इंतजाम किया है। और खास बात ये है कि ‘पद्मावत’ 6 फरवरी 2025 को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ‘पद्मावत’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के यादगार सीनों का बेहतरीन कलेक्शन दिखाया गया है, जो इस फिल्म के सफर को यादगार बना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है:

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने 2019 में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफी और बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। भंसाली की बेहतरीन तरीके से कहानी पेश करने की कला ने ‘पद्मावत’ को एक ऐसी फिल्म बना दिया, जिसे शानदार डायरेक्शन और खास अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisment

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव & वॉर काफी एक्साइटिंग है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का एक साथ होना, सच में बड़ी बात है। ऐसे में सबको इंतजार है इस फिल्म का, जो 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है!

See also  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून: राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 35 हजार जन सामान्य सामूहिक रूप से करेंगे योगाभ्यास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!