Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Olympic Games Paris 2024: मनु भाकर ने जीता ओलंपिक मेडल, देश में खुशी का माहौल, PM Modi बोले- यह एक ऐतिहासिक को…

Paris Olympic Games 2024: मनु भाकर ने ओलंपिक में भारत को शूटिंग में 12 साल बाद पदक दिलाया है। भारत को शूटिंग में आखिरी मेडल 2012 में मिला था। उनकी इस उपलब्धि पूरा देश खुश है। उनको शुभकामनाएं दे रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस पल को ऐतिहासिक बताया है।

Manu Bhaker’s Historic Win: राष्ट्रपति ने कहा- शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला।

PM Modi’s Praise for Manu Bhaker: अमित शाह ने कहा- शानदार प्रदर्शन से देश में उत्साह।

India Celebrates Olympic Glory: चाचा बलजीत सिंह ने शुरू की गांव में स्वागत की तैयारी।

एअएनआई, नई दिल्ली। ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय
निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की है। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं। उनकी सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

मनु भाकर की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बधाई दी है।

Advertisment

इन नेताओं ने जताई खुशी…
भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करें।’

See also  छत्तीसगढ़ में सुशासन के 8 माह - विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़...

पीएम मोदी ने कहा- शाबाश मनु भाकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि एक ऐतिहासिक पदक। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए शाबाश मनु भाकर। आपको कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है, क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।

अमित शाह ने दी मनु भाकर को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। देश को आप पर गर्व है।

See also  कर्तव्य पथ में आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में दिखेगी जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा...

चाचा बलजीत सिंह ने शुरू की स्वागत की तैयारी
निशानेबाज मनु भाकर के चाचा बलजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। हम स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हम बहुत खुश थे। पूरा गांव उनका स्वागत करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बहुत मेहनत की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!