Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कप…

झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में डीजीएम कुमार गौरव को भी गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परंतु अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से परिसर में हड़कंप मच गया है। साथ ही इस घटना से एनटीपीसी के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा परिसर के लोगों में भी भय का व्याप्त है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  Breaking : 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाला मामला; आरोपी रोशन चंद्राकर को HC ने दी जमानत

अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की

हजारीबाग के एनटीपीसी केरेडारी में कार्यरत डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि गोली मारने की घटना आज सुबह के समय हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद डीजीएम कुमार गौरव की इलाज के दौरान हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में मौत हो गई। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की फतहा के पास की यह पूरी घटना बताई जा रही है। घटना के बाद एनटीपीसी के ऑफिसर और अन्य कर्मचारी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल पहुंचे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते नजर आए।

Advertisment

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

See also  कोटा में एक ही दिन में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, इस महीने 6 ने खत्म कर ली जिंदगी...

फिलहाल मृतक के शव को अभी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हजारीबाग के एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पहले भी एनटीपीसी के अधीन कंपनियों के कर्मचारियों पर इस तरह की गोलीबारी की वारदात की गई है, जिनमें मौतें भी हो चुकी हैं। पहले भी इस तरह की वारदात हुई है, हालांकि इस बार किस बात को लेकर गोलीबारी की गई, यह जांच का विषय है।

See also  Raipur Police Commissioner : रायपुर पुलिस कमिश्नर की पहली समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!