Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अब सड़क पर चक्का जाम करने वाले जायेंगे जेल, ठड़गाबहरा में चक्का जाम करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…

अब सड़क पर चक्का जाम करने वाले जायेंगे जेल, ठड़गाबहरा में चक्का जाम करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। ठड़गाबहरा में चक्का जाम, बलवा मुआवजा पैसों की मांग कर ड्राइवरों को मारपीट करने वाले 01 अपचारी बालक एवं 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी रवि कुमार कुर्रे उर्फ अशोक, गोरखनाथ कुर्रे उर्फ बैगा, परदेसी कुर्रे, सभी साकिन ठड़गाबहरा थाना बलौदा, बधर्मेंद्र कुमार दिवाकर उर्फ भोको साकिन करगिरी धौराभाठा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा के विरूद्ध धारा 147, 341 294,506, 323,327, 427 भादवि के तहत् आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। अन्य फरार आरोपी को बलौदा पुलिस शीघ्र करेगी गिरफ्तार।
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 12 जुलाई 2023 को ठडगाबहरा चौक बलौदा में रोड एक्सीडेंट से परमेश्वर कुर्रे का देहांत हो जाने पर रवि कुर्रे, शिवनाथ भारद्वाज, परदेसी, गोरखनाथ एवं अन्य लोगों के द्वारा मेन रोड में आने जाने वाले को रास्ता रोककर चक्का जाम कर फंसे हुए लोगों को मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए परिजनों को मुआवजा, पैसा की मांग कर ड्राइवरों एवं वाहनों को मारपीट जिसे ड्राइवर को चोट आई थी। कार एवं गाड़ियों के कांच की शीशा, लाइट को तोड़-फोड़ कर नुकसान किए की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
मुखबिर की  सूचना पर आरोपियों के निवास स्थान पर घेराबंदी कर आरोपियों को  गिरफ्तार कर  न्यायिक  रिमांड पर भेजा गया, तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, प्र.आर. जगदीश अजय, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक हेमंत साहू, संतोष रात्रे, श्यामभूषण राठौर, जयराम बिंझवार, लखेश विश्वकर्मा, रामभरोश महेश राज, यूवराज का सराहनीय योगदान रहा।

See also  रेपो रेट में कटौती से झूम उठा बाजार, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24850 के पार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!