Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़, सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ – आएगी खुशहाली जागी विकास की नई आस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया के लोगों ने कहा, कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सब के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे नए मुख्यमंत्री…

रायपुर। प्राकृतिक सुंदरता के साथ शान्ति और सुकून का आभास कराने वाले जशपुर की पहचान में एक नई कड़ी जुड़ गई है। यहां के कांसाबेल ब्लॉक में जीवनदायिनी मैनी नदी के किनारे बसे खूबसूरत गाँव बगिया में खिले विष्णु देव साय रूपी फूल की खुशबू से अब पूरा छत्तीसगढ़ महकेगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी बगिया गाँव में जन्में और पले बढ़े हैं।

बगिया गांव के निवासियों का कहना है कि पहली बार उनके गाँव और जशपुर जिले से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है, इससे इस क्षेत्र में विकास की नई बयार चलेगी। सुशासन का उदय होगा और प्रदेश में खुशहाली आएगी। लगभग ढाई हजार की जनसंख्या वाले बगिया गांव से पहली बार कोई मुख्यमंत्री बना है। इससे गांव के साथ-साथ पूरे जशपुर जिले में उत्साह और खुशियों का माहौल है।

See also  BSNL का धमाकेदार ऑफर, देखते ही मन में फूटेगा लड्डू! ₹251 में मिल रहा 100GB डेटा

जनजाति समाज से आने वाले विष्णु देव साय द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बगिया में रहने वालों में ही नहीं बल्कि जशपुर, सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की एक नई उम्मीद और आस बंध गई है। विष्णु देव साय की सादगी और व्यवहार से गाँव के लोग भलीभांति परिचित हैं। गाँव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग जितरंजन साय बताते हैं कि विष्णु देव साय की सादगी और व्यवहार को देखकर गाँव के लोगों ने उन्हें पहले पंच फिर सरपंच बनाया। गाँव के लोग चाहते थे कि साय बड़ा मंत्री बनें, उन्हें मुख्यमंत्री बनते देख के पूरा गांव बहुत खुश है। अब उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की उन्नति होगी और भविष्य उज्ज्वल होगा।
मैनी नदी के किनारे विष्णु देव साय के घर के सामने ही ग्रामीण सुखलाल सिदार रहते हैं। उनका कहना है कि अब हमारे गाँव बगिया के फूल से पूरा छत्तीसगढ़ महकेगा। विष्णु देव साय किसी खूबसूरत फूल की तरह कोमल हृदय वाले, सहज और सादगी वाले व्यक्ति है। उनका व्यवहार सबको भाएगा। गाँव में उनका मेलजोल सभी के साथ है। आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में भले ही आज वे शपथ ले रहे हैं, लेकिन वे अपनी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे। उनके नेतृत्व में सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा।

See also  Post Office Vacancy 2025 : पोस्ट ऑफिस भर्ती में 9000 क्लर्क, चपरासी पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन….

बगिया गांव के बंठू राम साय कहते हैं कि विष्णु देव साय को प्रदेश के मुखिया के रूप में देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है। साय जब गांव आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके मुख्यमंत्री बनने से बगिया ही नहीं बल्कि आसपास के सभी गाँव के लोग खुश है और सबको एक नया भविष्य दिख रहा है। गाँव में स्व सहायता समूह संचालित करने वाली एकता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष शानियरो बाई और सचिव उमादेवी कहती हैं कि विष्णु देव साय हमारी बातों को ध्यान से सुनते हैं और समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसा ही गांव की देवंती बाई और सुकांति बाई भी बताती हैं। उनका कहना है कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में सादगी और सुशासन का एक नया अध्याय लिखेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!