Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब हाइवे पर नहीं भटकेंगे यात्री! NHAI लगाएगा QR कोड साइन बोर्ड; नजदीकी पेट्रोल पंप, होटल, पुलिस स्टेशन का चलेगा पता

लंबी सड़क यात्राओं में अक्सर ड्राइवरों और यात्रियों को यह समस्या होती है कि अचानक जरूरत पड़ने पर नजदीकी पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल, पुलिस स्टेशन या फिर टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं कहां मिलेंगी। कई बार हाईवे पर सफर करते समय इमरजेंसी में सही जानकारी न मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब यह मुश्किल जल्द ही खत्म होने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई पहल की है, जिसके तहत हाइवे पर QR कोड साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड्स को स्कैन करते ही यात्रियों को तमाम जरूरी जानकारी तुरंत मोबाइल पर मिल जाएगी।

See also  लोक अभियोजक एवं शासकीय अभिभाषक बने वरिष्ठ अधिवक्ता बनाफर...

इन QR कोड बोर्ड्स में क्या खास होगा?

इन वर्टिकल QR कोड साइन बोर्ड्स में हाइवे से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें शामिल होगा:

  • हाइवे नंबर और प्रोजेक्ट की लंबाई
    निर्माण और मेंटेनेंस की अवधि
  • हाइवे पेट्रोल, टोल मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर और रेजिडेंट इंजीनियर के कॉन्टैक्ट नंबर
  • आपातकालीन हेल्पलाइन 1033
  • NHAI फील्ड ऑफिस की डिटेल्स

यही नहीं, बोर्ड स्कैन करने पर आसपास मौजूद पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पुलिस स्टेशन, ट्रक ले-बाय, पंचर रिपेयर शॉप, व्हीकल सर्विस स्टेशन और ई-चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।

कहां लगाए जाएंगे ये बोर्ड?

Advertisment

यात्रियों की सुविधा के लिए QR कोड बोर्ड्स हाईवे पर चुनिंदा जगहों पर लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं वे-साइड अमेनिटीज, रेस्ट एरिया, टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय, हाइवे के स्टार्ट और एंड पॉइंट. इन लोकेशनों पर QR कोड बोर्ड लगाने का मकसद है कि जरूरत पड़ने पर ड्राइवर और यात्री तुरंत उन्हें स्कैन करके सही जानकारी पा सकें।

See also  Budget 2026 : बजट में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान! सेवा क्षेत्र, इंफ्रा और रोजगार पर बड़ा दांव

क्या यात्रियों को फायदा होगा?

  • इस पहल से यात्रियों को कई तरह के फायदे होंगे, जैसे-
  • रास्ता भटकने या नजदीकी सुविधा खोजने में समय बर्बाद नहीं होगा।
  • इमरजेंसी में नजदीकी अस्पताल या पुलिस स्टेशन की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
  • समय और पैसे की बचत। बेवजह इधर-उधर घूमने से बचत होगी।
  • यात्रियों को हाइवे की हर जानकारी ट्रांसपेरेंट तरीके से मिलेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!