Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सर संघचालक भागवत को नोटिस, शाखा में भगवा ध्वज को गलत तरीके से प्रणाम करने का आरोप…

हाथरस। सिविल कोर्ट सादाबाद के अधिवक्ता सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भगवा ध्वज को प्रणाम करने के तरीके को अनुचित बताया है। उन्होंने इस संबंध में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत को कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा गया है कि जिस तरह से संघ की शाखाओं में आपके और संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम किया जाता है, वह तरीका अनुचित है। भगवा ध्वज सनातन, हिंदू संस्कृति और धर्म का शाश्वत प्रतीक है। सनातन परंपरा के अनुसार प्रणाम दोनों हाथ जोड़कर किया जाता है, न कि एक हाथ से। सनातन के अनुसार गुरु को भी दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया जाता है, न कि एक हाथ से। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने 60 दिन के अंदर कानूनी नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण लेने की बात कही है।

See also  पुलिस ने पंजाब से चोर को दबोचा, जगदलपुर में दिया था वारदात को अंजाम…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!