छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल से भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने किया भेट…

जांजगीर-चांपा। भाजपा संगठन पर्व के अवसर पर संगठनात्मक सम्पन्न हुये चुनाव में नवनिर्वाचित जिले के मंडल अध्यक्षों ने छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में जाकर सौजन्य भेट किया। चंदेल जी ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को मिठाई खिलाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी। सभी मंडल अध्यक्षों ने पुष्पगुच्छ चंदेल जी को भेट किया एवं उनसे संगठन के कार्य के लिये सदैव मार्ग दर्शन मिलता रहे ऐसा भरोसा जताया। चंदेल जी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुये संगठन में सतत् सक्रीयता बनाये रखने व पार्टी में सक्रीय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्षों के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे, सभी को मिष्टान्न खिलाकर उनका स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों में नवागढ़ मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धजाराम साहू, शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष लोकश शुक्ला, मुलमुला मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव सहित जांजगीर-चाम्पा व सक्ती जिले के अनेक नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, इंजी. रवि पाण्डेय, नपाप. अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पूर्व नपाप. अध्यक्ष मालती देवी रात्रे, मोतीलाल डहरिया, अरूण झाझड़िया, नवीन राठौर, राजशेखर सिंह, बद्री केशरवानी, शिवगोपाल कश्यप, खम्हन तिवारी, परमेश्वर राठौर, अमित यादव, भुनेश्वर साहू, निरंजन कोसले, हरदेव टंडन, अरूण राठौर, संजय राठौर, उमेश राठौर, रामभरोस केंवट, मनहरण विजयवार, सनत पाण्डेय, राजू कश्यप, शेलेन्द्र पाण्डेय, दिनेश राठौर, राजाराम सिंहानी, रोहित कश्यप, जगदीश बंजारे, जलेश्वर कश्यप, संतोशी दुबे, प्रेमलता कौशिक, उमा सोनी, अर्चना देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र अंचल व जिले के भाजपा पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



