Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्टंटबाजी का नया मामला: युवती चलती स्कॉर्पियो पर बैठकर वीडियो शूट, वाहन मालिक पर चालान

दंतेवाड़ा। जिले में स्टंटबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बारसूर के प्रसिद्ध सातधार ब्रिज पर एक युवती ने चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट किया। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस की कार्रवाई
बारसूर थाना पुलिस ने वीडियो की मदद से युवती की पहचान की और वाहन मालिक पर ₹2,300 का चालान काटा। जानकारी के अनुसार, युवती वीडियो शूट करते हुए चलती हुई गाड़ी के ऊपर बैठी थी, जो सड़क सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है और जान के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

पहले भी सामने आ चुके मामले
इससे पहले गुरुवार सुबह भी छह युवकों द्वारा स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया था, जिन पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की थी। लगातार ऐसे मामले सामने आने से ट्रैफिक पुलिस की चिंता बढ़ गई है और अधिकारियों ने जनता से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

See also  Big News : लालू परिवार को तगड़ा झटका…लैंड फॉर जॉब केस में तय हुए आरोप, तेजस्वी-राबड़ी समेत 40 लोग बने आरोपी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!