Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 46 करोड़ की लागत से 132 केव्ही का नया सब-स्टेशन ऊर्जीकृत…

कवर्धा के बैजलपुर में बना उपकेंद्र, 80 एमव्हीए होगी सब-स्टेशन की क्षमता - लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात, होगी निरंतर विद्युत आपूर्ति।

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए प्रदेश में लगातार पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज 132/33 केवी सब-स्टेशन बैजलपुर (सिल्हाटी-कवर्धा) को सफलतापूर्वक उर्जीकृत किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 46.13 करोड़ रूपए है।

ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने आज दोपहर 2 बजे इसे ऊर्जीकृत कर सप्लाई आरंभ की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पॉवर कंपनीज. के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद के निर्देशन में प्रदेश में पारेषण नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

See also  विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए रेत घाट और पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े अहम सवाल

इसी कड़ी में बैजलपुर में 132/33 केवी का सब-स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसकी क्षमता 80 एमव्हीए होगी, इसमें से 40 एमव्हीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 20.45 करोड़ रूपए है। इस उपकेंद्र में विद्युत सप्लाई गेंदपुर-बैजलपुर 220/132 केव्ही लाइन से होगी, जिसके लिए 32.5 किलोमीटर नई लाइन बिछाने पर 24 करोड़ रुपए एवं 220/132 केव्ही उपकेंद्र गेंदपुर में 132 केव्ही के दो फीडर-बे के निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मानसून के सब-स्टेशन तैयार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को बेहतर बिजली मिल सकेगी। इस क्षेत्र में काफी संख्या में कृषि पंप हैं, साथ ही औद्योगिक इकाईयों और घरेलू उपभोक्ताओं को लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक केएस मनोठिया, मुख्यअभियंतागण डीके तुली, जी. आनंद राव, टीके मेश्राम, अतिरिक्त मुख्य अभियंता चंद्रकला गिडवानी, अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह, रंजीत घोष, कार्यपालन अभियंता एसके चौहान, सहायक अभियंता आरके हरमुख सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!