Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NDPS Act Case Dhamtari : ‘नरेश’ ट्रेवल्स की बस में मिला 17.89 लाख का गांजा: ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रही थीं महिलाएं

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशन में जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर जारी सघन चेकिंग अभियान के दौरान बोराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोरापुट (उड़ीसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही एक यात्री बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आधी रात को बस में दबिश 4 फरवरी 2026 की रात करीब 12.30 बजे बोराई चेक पोस्ट पर पुलिस टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान यात्री बस “नरेश” (क्रमांक CG-07-E-4433) को रोककर जांच की गई। बस की लोवर बर्थ क्रमांक 23 और 24 पर बैठी दो महिलाएं पुलिस को देखकर असहज होने लगीं। संदेह होने पर जब गवाहों की मौजूदगी में उनके पास रखे तीन ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए।

See also  Welcome to the jungle: वेलकम 3: रवीना, जैकलीन और दिशा पर भारी पड़ीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, बटोरी लाइमलाइट

35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद सूटकेसों के भीतर 08 बंडलों में लपेटकर रखा गया 35 किलो 783 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 17,89,150/- रुपये (सत्रह लाख नवासी हजार एक सौ पचास रुपये) आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल गांजा और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान और कार्यवाही गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान इस प्रकार है:

1. रेखा रानी (30 वर्ष): निवासी बाजीगर बस्ती, फरीदकोट (पंजाब)।

Advertisment

2. कोमल चौधरी (29 वर्ष): निवासी जिला नवरंगपुर (स्थायी पता – मथुरा, उत्तर प्रदेश)।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बोराई में धारा 20(B) और 29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  CG NEWS : मेडिकल पीजी में डोमिसाइल आरक्षण रद्द, हाई कोर्ट के फैसले के बाद राज्य शासन ने जारी की नई अधिसूचना

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!