छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
एनसीसी कैडेटों ने राहगीरों के लिए शुरू किया प्याऊ घर, कैडेटों ने स्वयं के व्यय से मटके खरीदे एवं प्याऊ घर तैयार किये…

जांजगीर-चांपा। तेज गर्मी से राहगीरों को राहत के लिए 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा (छ. ग.) अंतर्गत पीएमश्री सेजेस क्र 1 जांजगीर ट्रूप क्र 325 के एनसीसी कैडेटों द्वारा एनसीसी अधिकारी के मार्गदर्शन में विवेकानंद मार्ग पर प्याऊ घर शुरू किया गया। कैडेटों ने स्वयं के व्यय से मटके खरीदकर प्याऊ घर तैयार किया। प्रभारी प्राचार्य बैशाखी पारिया ने बताया कैडेटों की यह अच्छी पहल है। इससे कैडेटों में सेवा भाव बढेगा एवं प्यासों को पानी भी मिलेगा। एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी का यह कार्य सराहनीय है।
कैडेट सौरभ ने बताया अप्रैल माह की गर्मी से लोगों का हालत खराब हो गया है।आने वाले मई में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। लू की भी आशंका जताई जा रही है। सड़क किनारे पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीर प्यासे ही सफर करने को मबजूर होते हैं। उन्हें ठंडा पानी के लिए भटकना पड़ता है। इन दिनों शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को पानी की ज्यादा जरूरत पड़ रहा है। इसलिए मेरे जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए मैंने प्याऊ घर के लिए काम किया। कैडेट जैनेन्द्र ने बताया एनसीसी अधिकारी चतुर्वेदी सर के देखरेख में प्याऊ घर हम कैडेटों द्वारा शुरू किया गया है। हम बारी बारी इसमें ड्यूटी देंगे। कैडेट आर्यन ने बताया प्याऊ घर विवेकानंद मार्ग में बहुत जरूरी था। इससे लोगों को प्यास से राहत मिलेगी। ऐसे कार्यो से हम आत्मिक संतुष्टि मिलती है। इस दौरान स्पोर्ट टीचर शालिनी एवं लाइब्रेरियन नेहा के साथ कैडेट निखिल कहरा, संदीप नायक, आयुष पैकरा, ओम शर्मा, सौरभ तिवारी, जैनेंद्र ग्रिट लहरे, नमन ठाकुर, जीतू श्रीवास, देव यादव, वैभव बरेठ, आर्यन वैष्णव, समीर कश्यप, समीर सेन, सौरभ यादव, आर्यन सूर्यवंशी, मुकेश सुयवंशी, शुभम सूर्यवंशी, प्रशांत खालक्सो, विंचल गढ़वाल उपस्थित रहे।



