Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में नजूल भू भाटक वसूली के लिए 5 से 9 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन….

जिले में नजूल भू भाटक वसूली के लिए 5 से 9 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

सक्ति। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व अधिकारियों को जिले में राजस्व वसूली निर्धारित समय पर किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में सक्ती जिला नजूल शाखा द्वारा आगामी 5 जून से 9 जून 2023 तक विशेष शिविर का आयोजन नजूल शाखा तहसील कार्यालय सक्ती में किया जा रहा है। नजूल शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती नगर में स्थित नजूल पट्टाधारियों की माँग सूची तैयार कर ली गई है तथा नजूल पट्टे की शर्तों के अनुसार वार्षिक भू भाटक का भुगतान वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में प्रत्येक वर्ष किया जाना है। वार्षिक भू भाटक समय पर जमा नहीं करने पर 6.5% ब्याज के दंड का प्रावधान है और नियमित भू-भाटक जमा नहीं किए जाने पर पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी संभव है। अतः नजूल तहसीलदार ने सभी पट्टाधारियों से अपील की है कि वार्षिक भू भाटक का भुगतान करने हेतु शिविर के दौरान नजूल शाखा में कार्यालयीन समय पर संपर्क करते हुवे ज्यादा से ज्यादा भुगतान करे। शिविर में नायब तहसीलदार के पी खांडे एवं राजस्व निरीक्षक खगपति साहू उपस्थित रहते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

See also  शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!