Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षा बलों के द्वारा किया गया नाकाम, सुरक्षा बलों कोे नुकसान पंहुचाने की नीयत से नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखे भरमार बंदूक, पाईप बम, विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री को सुरक्षा बलों द्वारा किया बरामद…

कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की पार्टी विशेष नक्सली विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थे। नक्सली विरोधी अभियान के दौरान थाना चिंतागुफा के ग्राम पातादुलेड़ जंगल-पहाडी एवं थाना किस्टाराम के ग्राम छोटेकेड़वाल जंगल में नक्सली पुलिस पार्टी को देखकर छुपाकर कर रखे डम्प सामाग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए। उपरोक्त कार्यवाही में जिला बल, 204, 206, 208 कोबरा वाहिनी एवं 02 री वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही।

सुकमा। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 27.08.2024 को थाना चिंतागुफा कैम्प दुलेड़ से विशाल विंग, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 206 कोबरा वाहिनी कोबरा का बल, अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 204 कोबरा वाहिनी का बल एवं जिला बल का बल एवं कैम्प मुकराजकोण्डा से टी. सैमसन राजू, द्वितीय कमान अधिकारी 02री वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पातादुलेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान दिनांक 27.08.2024 को सायं लगभग 18ः06 बजे ग्राम पांतादुलेड़ के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंसूबे से पूर्व से लगाये 01 नग पाईप बम लगभग 06 किलोग्राम वजनी को बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा मानको का पालन करते हुए बीडीएस टीमों के द्वारा सुरक्षित निष्किृय किया गया।

See also  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कुरुद-सिर्री मार्ग और सिर्री-चटौद सड़क का किया निरीक्षण

इसी क्रम में दिनांक 28.08.2024 को थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प डब्बामरका से खेमचंद कश्यप, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 208 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गू, कामाराम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान दिनांक 28.08.2024 को प्रातः लगभग 07ः00 बजे छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए बाद घटना स्थल की संघन सर्चिंग करने पर नक्सलियों के ठिकाने में छुपाकर (डम्प) कर रखे भरमार बदूंक, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, फटाका, दवाईया व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। तत्पश्चात सुरक्षा बलों की सभी गस्त पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं।

See also  आदर्श पाण्डेय को मिली भाजयुमों चांपा मंडल में महामंत्री कि जिम्मेदारी

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:-
1 भरमार बंदूक 01 नग
2 नक्सल फ्लेग/बैनर 05 नग
3 फटाका बम 42 नग
4 डीसी कनेक्टर (12 वाट) 01 नग
5 एक्सटेंषन बोर्ड 01 नग
6 स्पीकर बड़ा वाला 01 नग
7 स्पीकर छोटा वाला 01 नग
8 यूनीफार्म लाईन एड 01 नग
9 रायफल आईल 100 एमएल।
10 कैप 01 नग
11 पैन 03 नग
12 नट-बोल्ट 1 किग्रा.
13 स्टील छर्रा छोटा वाला 200 ग्राम
14 सोल्डर गण 02 नग
15 सोल्डर इन प्लेट 01 नग
16 सोल्डर इन वॉयर 01 बंडल
17 डिजीटल मल्टीमीटर 01 नग
18 चार्जबल बैटरी 05 नग
19 सामान्य बैटरी 07 नग
20 टार्च 02 नग
21 मल्टी चार्ज 01 नग
22 एलएडी ब्लब 01 नग
23 नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 07 नग
24 कोर्डेक्स वॉयर 10 मीटर
25 वॉयर कटर बड़ा वाला 01 नग
26 वॉयर कटर छोटा वाला 01 नग
27 एम्युनेशन पोच 01 नग
28 पिट्ठु बैग 01 नग
29 जैकेट 01 नग
30 *नक्सल नोट बुक 04 नग
31 कैलकुलेटर 01 नग
32 दवाईयॉ।
–00—

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!