Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता…

जांजगीर-चांपा। लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को सफलता मिली है।
 प्रार्थी मोती महतो के द्वारा थाना नवागढ़ में 07 जनवरी 2022 को उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी तथा इसके अन्य साथी रेत घाट नवापारा के भंडारण स्थल के कमरा में बातचीत कर बैठे थे तभी आरोपी गोविंदा यादव अपने अन्य साथियों के साथ आए और हाथ में डंडा और राड रखे थे और बोले की तुम लोगो को पूर्व में बताया गया है कि रेत का काम करना है तो एक लाख देना पड़ेगा। अभी के अभी दो हम लोग बार-बार मांगने नही आयेंगे बोल कर एक राय होकर मारपीट और तोड़फोड़ करने जान। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाए और पचास हजार रुपय को ले गए है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/22 धारा 307, 147, 148,149,386,458,427 भादवि  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
 पूर्व में प्रकरण के चार आरोपी गोविंदा यादव, उत्तम यादव, उमेश यादव, अजय यादव निवासी नवापारा को गिरफ्तार कर रिमाड पर भेजा गया है प्रकरण के आरोपी किशोर यादव निवासी केवा फरार थे जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी।
आरोपी किशोर यादव उम्र 25 साल निवासी केवा को मुखबिर सूचना से उसके सकुनत से पकड़ कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी , प्र.आर. प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक मुकेश राज का  योगदान रहा है।

See also  महामाया प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के संचालक की कलेक्टर से शिकायत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!