Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे, हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान

जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी एवं श्री श्याम वेयरहाउसिंग एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, बनारी के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के साथ जनभागीदारी का उत्साह देखते ही बना। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से परिसर में 500 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विद्यालय के गुरुजनों का उपहार भेंट कर सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे मौजूद रहे उन्होंने कहा कि “गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन इस प्रकार का वृक्षारोपण अभियान आयोजित होना अत्यंत प्रेरणादायी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दिया जा सकता है।” उन्होंने हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

See also  करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे जोड़ीदार...

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक उसका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने लगाए गए पौधों की कम से कम एक वर्ष तक नियमित देखरेख करें। उन्होंने कहा कि यही पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे। साथ ही उन्होंने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।

ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने गुरुजनों को जीवन निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति रूपी महागुरु के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

See also  Raipur Murder : रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में ढाबे के सामने युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या

कार्यक्रम के अंत में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी के समस्त शाला परिवार ने हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट की इस पर्यावरणीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को बनारी सरपंच देवनारायण सिदार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी की प्राचार्य डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, व्याख्याता केशव साहू ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश शर्मा ने व आभार प्रदर्शन साकेत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में आमंत्रित और उपस्थित सभी के लिए जलपान का प्रबंध भी ट्रस्ट की ओर से किया गया था।

Advertisment

इस अवसर पर हाथीटिकरा सरपंच प्रतिनिधि सरोज साहू, पुटपुरा सरपंच प्रतिनिधि विपुल राठौर, मनोज सिंह, सुनील पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, रमेश सोनवानी, साकेत तिवारी, मुकेश भोपालपुरिया, रमाकांत राजवाड़े संजय भोपालपुरिया विकास अग्रवाल विक्रांत अग्रवाल दीपक सिंघानिया आकाश अग्रवाल अनुभव अग्रवाल चेतन शर्मा अनुराग शर्मा, आदि, मनोज पाण्डेय, विवेक शर्मा, शंकर साहू, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, भवानी सूर्यवंशी सहित शाला परिवार के व्याख्याता सुनीता राठौर, अलका चंदेल, मनीष गुप्ता, विवेक कुमार साहू, गरिमा पांडे, विज्ञान सहायक आशीष देवांगन, राहुल राठौर, व्याख्याता मुरित राम चंद्रा, लिपिक अनिल मनु, प्रभांशु कटाक्वार, प्रदीप साहू, मारवाड़ी युवा मंच एवं अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के पदाधिकारी व सदस्य, ग्राम पंचायत बनारी के सभी पंचगण, नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  11 आईपीओ और 6 लिस्टिंग, अगले हफ्ते शेयर बाजार में हो सकती है पैसों की बारिश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!