नगर पालिका ने कहा हमारी नहीं जिम्मेदारी, हाउसिंग बोर्ड ने झाड़ा पल्ला…

जांजगीर-चांपा। विगत दिनों हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों द्वारा मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाने के बाद कलेक्टर महोदय आकाश छिकारा के द्वारा आज कलेक्टर सभा कक्ष में सुबह 11:00 बजे बैठक बुलाई गई थी उक्त बैठक में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ,नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, अतिरिक्त कलेक्टर वैद्य एसडीम ममता यादव ,हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता योगेश पटेल, नगर पालिका सीएमओ प्रहलाद पांडे, एवं तहसीलदार मरावी, उपस्थित थे।वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रतिनिधि में निलेश तिवारी, सुश्री राजराजेश्वरी सिंह, प्रभाकर तिवारी ,जवाहर यादव ,थानेश्वर राठौर, सीताराम राठौर, कांति राठौर दीप्ति राठौड़ पुष्पेंद्र निर्मलकर एवं पार्षद उर्मिला निर्मलकर उपस्थित रहे बैठक प्रारंभ होते ही एडीएम वैद्य के द्वारा नगर पालिका एवं हाउसिंग बोर्ड से क्रमशः हसदेव विहार कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के संदर्भ में पूछा गया जिसमें नगर पालिका सीएमओ प्रहलाद पांडे ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड एग्रीमेंट के तहत नगर पालिका को कॉलोनी हैंडोवर किया था उक्त एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया गया शर्तों के मुताबिक जिन-जिन कामों को करके हैंड ओवर करना था उनमें से कोई एक काम भी नहीं हुआ है। हाउसिंग बोर्ड नियम शर्तों का पालन करेगा तभी हैंड ओवर लेंगे काम करेंगे अन्यथा नहीं। साथ ही सभी प्रकार के टैक्स का भुगतान करना होगा तब इस संबंध में विचार कर पाएंगे।
वही हसदेव विहार कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड में व्याप्त समस्याओं के संबंध में हाउसिंग बोर्ड कार्यपालन अभियंता के द्वारा कहा गया कि शासन से बजट नहीं दिया गया है मेंटेनेंस के लिए यहां के लोगो से सितंबर 2022 से पैसा लेना बंद कर दिया गया है क्योंकि शासन स्तर से हैंड ओवर करने का आदेश था। इस हेतु दबाव था इसलिए एग्रीमेंट शर्तों के तहत हैंड ओवर कर दिए ,परंतु वर्तमान में ऊपर से आदेश है कि कॉलोनी मेंटेनेंस में ₹1 भी खर्च नहीं करना है मेंटेनेंस के लिए आयुक्त कुंदन कुमार से बात करने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा वर्तमान में हम कोई काम नहीं कर पाएंगे।
इस संबंध में जब एडीएम वैद्य जी के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सदस्यों से पूछा गया तो समिति के निलेश तिवारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विगत 3 वर्षों से किसी भी प्रकार का विभाग के द्वारा चाहे नगरपालिका हो या हाउसिंग बोर्ड हो कोई कार्य नहीं कराया गया है कॉलोनी में हमारी मूलभूत आवश्यकताओं में प्रमुख रूप से सीवर लाइन ,बिजली, सड़क ,पानी, नहर की सफाई, गार्डन की देखरेख, खेल मैदान का देखरेख, कचरे का उचित प्रबंधन बिल्कुल किसी भी प्रकार से नहीं कराया गया है जिससे कॉलोनी में अव्यवस्थाओं का ही डेरा है हम केवल शासन से हाउसिंग बोर्ड से और नगर पालिका से करबद्ध निवेदन करने आए हैं कि कम से कम हमें यह बता दिया जाए कि हमारे कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं का समाधान कौन करेगा??? और किसके द्वारा किया जाएगा??? साथ ही विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष से भी कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने हेतु करबद्ध निवेदन तो।
कॉलोनी की प्रतिनिधि सुश्री राजराजेश्वरी सिंह के द्वारा मांग की गई की कॉलोनी में लगी हुई स्ट्रीट लाइट कभी नहीं जलती जिससे संपूर्ण कॉलोनी में हमेशा अंधेरा छाया रहता है चोरी की वारदातें हो रही है साथ ही टूटी हुई पुलिया में हमेशा हादसे का डर बना रहता है वहा से बच्चों की स्कूल बसे इत्यादि आते जाते रहती है। उक्त समस्या पर भी शासन प्रशासन और उससे संबंधित जिम्मेदार विभाग अधिकारी ध्यान देवें वही कॉलोनी के जवाहर यादव द्वारा जल्द से जल्द इन विकट समस्याओं के निजात हेतु तत्काल कार्यवाही करने हेतु गुजारिश की गई।
आज की इस बैठक में कॉलोनी वासी अत्यंत ही आशान्वित थे कि कलेक्टर महोदय के द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कॉलोनी हित में कुछ परिणाम निकलेगा परंतु उक्त बैठक में किसी भी विभाग के द्वारा समस्या के निदान हेतु जिम्मेदारी लेने से बचा गया। कोई भी विभाग कॉलोनी की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध नजर नहीं आया। बल्कि दोनों विभाग अपनी-अपनी समस्या का, बजट का रोना रोते रहे परंतु कॉलोनी के मेंटेनेंस हेतु तैयार नहीं हुए इस पर एडीएम वैद्य ने 10 दिवस का समय देते हुए 13.8.2024 को कलेक्टर सभा कक्ष में पुनः बैठक बुलाई है। और कहा कि इन 10 दिवस में दोनों विभाग अपने-अपने स्तर पर उचित कार्यवाही कर प्रयास करें की समस्याओं का समाधान कैसे हो ? समस्याओं का समाधान नहीं करने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाएगी साथ ही हाउसिंग बोर्ड के द्वारा कलेक्शन किए हुए मेंटेनेंस की राशि में जांच करवाने की बात कही और कॉलोनी वासियों को गलत निर्माण नहीं करने ,आवासीय मकान में व्यवसाय न करने, संबंधी हिदायत देते हुए नियमानुसार टैक्स भुगतान करने की बात कही और कलेक्टर आकाश छिकारा से समस्या के समाधान हेतु विचार विमर्श करने हेतु भी कहा।
अंत में जब बैठक के पश्चात कॉलोनी वासियों से कॉलोनी के आए प्रतिनिधि मंडल से आज की बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बैठक का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला सभी जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ने नजर आए यदि 15 दिवस में हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और हमें यह नहीं बताया गया कि आखिर हमारी कॉलोनी के मेंटेनेंस के लिए कौन सा विभाग उत्तरदायी है, जिम्मेदार है।तो हम सभी कॉलोनी वासी कॉलोनी स्थित गांधी जी के गार्डन के सामने विधि सम्मत तरीके से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने हेतु मजबूर होंगे।



