Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,

कोरबा,04 सितम्बर। जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अजगर से देवपहरी जाने वाले मार्ग पर गढ़उपरोड़ा के पास गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। अचानक पहाड़ से चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। इसके अलावा यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है, जहां हर रोज सैकड़ों पर्यटक घूमने-फिरने पहुंचते हैं।

भूस्खलन के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तुरंत ही इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन सक्रिय होकर मलबा नहीं हटाता, तब तक आवाजाही ठप रहेगी।

See also  घर के बाहर खड़ी मोटर साइकल को आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही...

प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मालवा को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि विगत दो-तीन दिनों से लगातार तेज मसाला धार बारिश जिले में हो रही है जिसका ही परिणाम है कि पहाड़ अपने स्थान को छोड़ रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!