Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धान खरीदी केंद्र मसनिया खुर्द में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

सक्ति। धान खरीदी वर्ष 2025-26 की प्रक्रिया आज सक्ती ब्लॉक के मसनिया खुर्द धान खरीदी केंद्र में विधिवत प्रारंभ हुई। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया अपने संबोधन में सांसद जांगड़े ने कहा कि “किसानों को धान बेचने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और निर्धारित समयसीमा में हों।” उन्होंने समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसान ही केंद्र की प्राथमिकता हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ मजबूत रखी जाएँ। इस अवसर पर सरपंच संघ सक्ती के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, ग्राम पंचायत मसनिया के सरपंच जयंत जांगड़े, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह जांगड़े सहित संजय रामचंद्र, ईश्वरी भास्कर, बसंत जांगड़े, गणपत पटेल, अन्नपूर्णा राठौर, गीता साहू, रमेश गबेल, सुषमा कशेर, अश्वनी पांडे, रामेश्वर गवेल, आशुतोष जायसवाल, गीता साहू, रमेश गबेल,कान्हा किंकर शुक्ला, खगेश्वर पटेल, अरुण साहू तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे।

See also  मुलमुला के छत्तीगढ़िया ढाबा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सपरिवार लिया जायकेदार भोजन का आनंद, रीपा से बनाए गए छत्तीसगढ़िया ढाबा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ वेज-नानवेज खाना खाने पहुंच रहे लोग...

शाखा प्रबंधक ने दी खरीदी एवं वितरण कार्य की जानकारी –
शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा किसानों को लगातार खाद का भंडारण जिले में सभी स्थानों पर सांसद और जिला प्रशासन के समन्वय से उचित रूप से कार्य गया। रबी फसल के लिए भी खाद की उपलब्धता पर्याप्त है। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए एटीम कार्ड का वितरण भी सांसद कमलेश जांगड़े के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि
“किसी भी किसान को वजन, पर्ची, भुगतान या अन्य किसी प्रक्रिया में दिक्कत न हो, इसके लिए सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।” समिति के अध्यक्ष रमेश गबेल ने कार्यक्रम में कहा कि “धान खरीदी केंद्र में आने वाले प्रत्येक किसान की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदी कार्य को सुचारू और पारदर्शी रखने के लिए केंद्र में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यदि किसी किसान को कोई समस्या होती है तो उसका समाधान तुरंत किया जाएगा।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र में तोल, भंडारण और परिवहन की व्यवस्था लगातार मॉनिटरिंग में रहेगी। सांसद प्रतिनिधि अमर जांगड़े ने कहा कि धान खरीदी कार्य को उत्सव के रूप मनाया जाए। किसानों में उत्साह, व्यवस्था पर संतोष धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में उत्साह देखा गया। सेंटर में टोकन, तोल और परिवहन की प्रारंभिक व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्र में बेहतर व्यवस्था होने से भीड़ नियंत्रण में रहने और प्रतीक्षा समय कम होने की संभावना है।

See also  Breaking News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर,पिता पुत्री की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!