आपके ध्यान में मैं यह लाना चाहता हूं कि धान खरीदी केन्द्रों पर बोरा भराई, तौलाई, सिलाई, छपाई, लोडिंग तथा स्टेकिंग इन सभी कार्यों के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल रू. 22.05 राज्य सरकार की एजेन्सी को दिया जाता है। इसका स्पष्ट उल्लेख खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के परिपत्र दिनांक 09.10.2025 में है जिसकी प्रतिलिपि संलग्न है।
इसी प्रकार 2023-24 तथा 2024-25 में बोरा भराई के लिए किसानों से कुल रू. 220.68 करोड़ की अवैधानिक वसूली राज्य में की गई है यह बहुत बड़ा और गंभीर भ्रष्टाचार है। इसकी जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करवाने का कष्ट करें।
डॉ. महंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि धान खरीदी के चालू सीजन में भी जो बोरा भराई के लिए रू. 7.50 प्रति क्विंटल हमाली चार्ज अवैधानिक रूप से किसानों से लिया जा रहा है, उसे तत्काल बंद करने के लिए समुचित निर्देश जारी करवाने का कष्ट करेंगे। यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करेगी।