Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाया साइबर टीम द्वारा अवैध वसूली का मामला, गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा जवाब…

जांजगीर-चांपा। चांपा में साइबर टीम द्वारा सट्टा के मामले में अवैध वसूली और जबरन दबाव बनाने के गंभीर आरोपों को लेकर विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने बड़ा सवाल खड़ा किया। विधायक ने गृहमंत्री विजय शर्मा से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा और कहा कि साइबर टीम द्वारा सट्टा के नाम पर वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है।

विधायक ब्यास कश्यप ने अपने प्रश्न में बताया कि साइबर टीम ने एक युवक को उसके घर से उठाकर 4 लाख 30 हजार रुपये जब्त किए थे, लेकिन मामला केवल 1 लाख रुपये का बताया गया। इसके अलावा, घटना स्थल को भी गलत स्थान बताया गया, जबकि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक को उसके घर से ले जाया गया था और रकम भी घर से बरामद हुई थी।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विधायक ने आरोप लगाया कि साइबर टीम ने युवक के साथ मारपीट कर किसी अन्य व्यक्ति का नाम लेने के लिए दबाव डाला। इतना ही नहीं, युवक के बड़े भाई के पास जाकर अवैध वसूली करने के भी आरोप लगे हैं। विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से जिले में पुलिस की छवि धूमिल हो रही है और जनता का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है।

इस मामले में पीड़ित युवक की महिला परिजन ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत पर चांपा एसडीओपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, लेकिन जांच की रफ्तार इतनी धीमी है कि इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस के अधिकारियों को बचाने के लिए जांच को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है और मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी हो रही है।

See also  Jharkhand Train Accident: मालगाड़ी से टकराने के बाद हावड़ा-मुंबई मेल की 20 बोगियां पटरी से उतरीं… 2 की मौत, ममता बनर्जी ने साधा झारखंड...

अब इस मामले को विधानसभा में उठाए जाने के बाद पूरे जिले में हलचल मच गई है। लोगों को गृहमंत्री विजय शर्मा से उम्मीद है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। विधायक ब्यास कश्यप के सवाल के बाद अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!