Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मिथलेश को दो माह के भीतर मिली अनुकम्पा नियुक्ति…

रायपुर। राज्य शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों को संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय कृष्ण कुमार सोनी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण, मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र मिथलेश कुमार के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक द्वारा सभी वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किये गये थे। जैसे ही आवेदन जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्र आवेदक को अनुकम्पा के तहत योग्यता अनुरूप पद दिया गया है।

See also  कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति... देश भर से प्रख्यात गायक और कलाकार देंगे 1 से 3 जून तक रामायण प्रस्तुति...

कृष्ण कुमार के आश्रित पुत्र को शीघ्र ही 02 माह के भीतर सचिव पद पर अनुकम्पा दी गई है। मिथलेश कुमार, की पदस्थापना ड्यूटी स्थल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर किया गया है। मिथलेश ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा परिवार मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है जिनके निर्देश पर शासन ने बहुत जल्द ही मेरी अनुकम्पा नियुक्ति कर मेरे और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!