Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें- प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, प्रभारी मंत्री देवांगन ने बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज शनिवर को सबेरे 11 बजे जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिलना चाहिए। सभी को उत्साह के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी क्षेत्रों में कबीरधाम जिले की पहचान बनाना है।

See also  20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी और आईजी बदले गए...

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्व में मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया था। जिसकी राशि का भुगतान बाकी रहने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि इसकी जांच करें और निराकरण करते हुए श्रम विभाग के माध्यम से मजदूरों को भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक द्वारा कार्य लेना अपराध है। जिले में स्थापित उद्योग सहित अन्य संस्थानों में बाल श्रमिक कार्य करते हुए नहीं पाएं जाना चाहिए। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को बाल श्रमिक के रोकथाम के लिए अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, जिससे बेहतर विकास होगा और जिले का नाम रोशन होगा।

See also  संयोग पांडेय ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन सीबीएसई 10 th में किए 94प्रतिशत अंक अर्जित...

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जिले में अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। कोई भी कार्य करने में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए हमें संवेदनशील होकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अनिल सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, गोपाल साहू, सुरेश दुबे, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!