Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ताकतवर B-52 बॉम्बर क्रैश, राख और धुएं के सिवा कुछ नहीं बचा, 8 लोगों का क्या हुआ?

नई दिल्ली,16 जून: अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही B-52 स्ट्रैटोफोर्टेस बॉम्बर क्रैश हो गया. एयरबेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि बॉम्बर जेट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 बजे एडवर्ड्स एयरफील्ड पर क्रैश हुआ. अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. मौके पर तुरंत इमरजेंसी रेस्क्यू टीम भेजी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

एयरफोर्स बेस ने बताया कि एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा है. बेस ने यह भी बताया कि अगले आदेश तक सभी नॉन-कमर्शियल विजिटर पास सस्पेंड कर दिए गए हैं. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेगिस्तानी इलाके का एक बड़ा हिस्सा जला हुआ और सुलगता हुआ दिखाई दिया. यह लगभग फुटबॉल के एक मैदान जितना बड़ा था. वीडियो में रेगिस्तान से काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. फुटेज में विमान के मलबे का कोई बड़ा टुकड़ा दिखाई नहीं दिया.

See also  Raigarh News : किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियां और दो युवक गिरफ्तार

बेस ने बताया कि क्रैश के बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं लेकिन उन्होंने विमान में सवार क्रू मेंबर की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. अधिकारियों ने अभी इस दुर्घटना में हताहत होने वालों की जानकारी भी नहीं दी है. विमान के क्रैश होने की वजह अब तक पता नहीं चली है. B-52 स्ट्रैटोफोर्टेस में आमतौर पर 5 लोगों का क्रू होता है. यह एक लंबी दूरी का बॉम्बर जेट है, जिसे 1955 में शामिल किया गया था. यह 31,750 किलो तक का पेलोड ले जा सकता है. इसे पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका इस्तेमाल वियतनाम युद्ध से लेकर ईरान युद्ध में हुए ऑपरेशन तक में किया गया है. एक B-52 बॉम्बर जेट की कीमत 11 करोड़ डॉलर होती है.

See also  गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पटवारियों का सम्मान, मिला प्रशस्ति पत्र…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!