Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘‘दीपोत्सव‘‘ एवं रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश…

‘‘दीपोत्सव‘‘ एवं रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
 
       जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत ‘‘दीपोत्सव‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीप जलाकर एवं घरों के सामने मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली बनाई गई।
      जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता के अधिकार एवं महत्व को बताया गया की मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्त्तव्य भी है जिसका उपयोग हमे समाज हित में करना चाहिए। सही व्यक्ति का चुनाव कर हम देश व समाज का भविष्य तय कर सकते है एक एक मत बहुमूल्य है इसलिए मतदान का उपयोग किसी के बहकावे या लालच में आये बिना सही व्यक्ति के चुनाव में करना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक समस्त ब्लॉक मुख्यालयों से लगभग 5601 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं रंगोली बनाया गया। जिसमें समस्त प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

See also  फिर सुलग उठा मणिपुर ! 2 नागरिकों की हत्‍या के बाद तनाव… UNC का बंद का ऐलान, माहौल तनावपूर्ण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!