Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्रों ने एक और शहीद परिवार को दिया सहायता राशि…

08 जुलाई को दिल्ली आर आर हॉस्पिटल में ग्राम सिंगारवही नरहरपुर जिला कांकेर छत्तीसगढ़ के सेना जवान सिपाही भांवसिंह नेताम का देहांत हो गया।

सेना जवान जम्मू कश्मीर में 49 आर आर बटालियन में पदस्थ थे ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और दिल्ली रेफर किया गया और इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया उनका पार्थिव शरीर को पैतृक ग्राम सिंगारवही में सैनिक मान-सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विदित है की 2021 में शहीद परिवार के लिए छत्तीसगढ़ के फौजी CFN एस के साहू,लांस नायक रामनाथ राठौर ,सिपाही खोगेंद्र साहू,नायक हीरा सिन्हा, CFN परमेश्वर कुमार,हवलदार आर्यन रजवाड़े
तथा धर्मेंद्र सिंह राजपूत और अनेक फौजी भाइयों ने आपस में मिलकर *छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र* ग्रुप बनाए थे जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के कोई भी सैनिक (आर्मी) के सेवारत जवान शहीद होता है तो उनके लिए यह ग्रुप सहायता राशि इकट्ठा करते है और फिर उनके दशगात्र के दिन ग्रुप के 7-8 सदस्य शहीद परिवार के घर पहुंच कर शहीद जवान को पुष्प अर्पित करके उनकी आत्म शान्ति के लिए प्रार्थना करते है और इस राशि को सहायता देने वालों की नाम और पता के साथ सूची तैयार करके शहीद परिवार को सम्मान पूर्वक देते है।

See also  CG CRIME : फर्जी CID अधिकारी बनकर हॉस्पिटल संचालक को धमकाया, सात लाख ठगने वाला आरोपित गिरफ्तार…

यह ग्रुप 2021 में पहली बार शहीद प्रतीक आदित्य ग्राम केरा (शिविरीनारायण) जांजगीर चांपा के परिवार को 61,923/- रु का सहायता राशि प्रदान किया तथा 2022 में ग्राम भेड़नी बेमेतरा जिला के शहीद पोषण राम साहू के परिवार को 23,000/- कुछ रुपये का सहायता राशि प्रदान किया गया।

2024 में शहीद हवलदार उमेश कुमार साहू के परिवार को 65,000/- प्रदान किया।

Advertisment

2024 में ही छुट्टी के दौरान दुर्घटना से देहांत हुए सिपाही प्रेम नारायण मरावी के परिवार को 87,853/- रुपये प्रदान किया गया।
और हाल ही कांकेर जिला के एक ग़रीब परिवार के बिटिया ट्विंकल कुंजाम के इलाज के लिए इस ग्रुप से लगभग 47,000/- रुपये का सहयोग किया गया था।
और अब इस बार अब तक का सबसे ज्यादा रकम 1,66,078/- (एक लाख छैसठ हज़ार अठट्टर) रू इकट्ठा किया गया जो कि सिर्फ 8 दिन में इतना राशि इकट्ठा किया गया और आज 20 जुलाई 2025 को उनके परिवार को प्रदान किया गया।
इस राशि को छत्तीसगढ़ के सेवारत सैनिक और कुछ दूसरे राज्य के सैनिक एवं कुछ सिविलियन लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इतनी रकम इकट्ठा करने में सफल हुए

See also  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOW की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में छापेमारी...

इस रकम में से 100000/- (एक लाख) उनके बिटिया और पत्नी के नाम में FD एवं बाकी रकम 66,078/ उनके परिवार को नगद दिया गया।

ग्रूप के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र ग्रुप के ज्यादातर सदस्य कभी एक दूसरे को आमने सामने देखे नहीं और ना ही पहले से एक दूसरे को जानते है पर उनका मानना है हम सभी फौजी है और यही हमारा परिवार है।
हम छत्तीसगढ़िया फौजी भाई सब एक है अगर किसी सैनिक परिवार को कुछ प्रकार से परेशानी आती है तो हम सब मिल के एक दूसरे की सहायता करते है और आगे भी करते रहेंगे।

वे एक दूसरे को बिना जाने बिना देखे जो फौजी शहीद परिवार के घर का सबसे नज़दीक है और जो छुट्टी पर होता है उसके खाते में एक एक करके सब अपने स्वेच्छानुसार 200,300,500,1000 रू सहायता राशि डालते है और शहीद जवान के दशगात्र के दिन तक इकट्ठा करते है फिर जो भी फौजी भाई सहायता राशि दिए है उनके नाम और पता की सूची सहित शहीद परिवार को प्रदान करते है।
आज भी वे हर बार की भांति इस बार भी शहीद जवान के दशगात्र में शामिल हुए और शहीद जवान को पुष्प अर्पित करके उनके आत्म शान्ति के लिए प्रार्थना किए
इस बीच लांस/नायक राकेश कुमार, लांस/नायक प्रदीप कुमार ,सिपाही चैतराम मंडावी,हवलदार सूर्यप्रकाश वट्टी, सिपाही संदीप मंडावी और सिपाही कमलेश कोर्राम
एवं गांव के सरपंच ,सचिव,पूर्व विधायक तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे और सर्व सम्मान के साथ सहायता राशि दी गई।

See also  व्यापमं की उप अभियंता सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को


शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणो में जगह दे और हम सब शहीद परिवार की उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
जय हिन्द

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!