Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शादीशुदा जोड़ा: लड़की ने किया जेंडर चेंज, पढ़ें अनोखी प्रेम कहानी…

15 लाख किया खर्च.

जयपुर/मथुरा: राजस्थान के जयपुर में एक युवती ने लिंग (Gender) बदलवाकर अपनी सहेली से शादी कर ली. जेंडर बदलने वाली युवती करीब 7 साल पहले जयपुर की एक छात्रा से दिल लगा बैठी थी और फिर उसने प्यार में जेंडर बदलने का फैसला कर लिया. मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 लाख रुपए खर्च कर अपना जेंडर बदलवाया. आर्य समाज में शादी करने के बाद दोनों मथुरा में पति -पत्नी के रूप में किराए के घर में रह रहे थे. जयपुर के सांगानेर थाने में जब गुमशुदगी दर्ज हुई तो पुलिस दोनों को ढूंढते हुए मथुरा पहुंची. पुलिस दोनों को जयपुर ले आई. जहां दोनों ने बालिग होने और साथ में रहने की सहमति जताई. पुलिस ने दोनों से लिखित सहमति पत्र लेकर छोड़ दिया.

दरसअल,भरतपुर की रहने वाली सविता साल 2017 में अपनी बहन के साथ जयपुर पढ़ने आई थी. राजधानी के सांगानेर में किराए पर रहकर सविता कोचिंग करती थी. उस दौरान पास ही रहने वाली ममता (बदला हुआ नाम) से उसकी दोस्ती हो गई. अच्छी सहेलियां होने के कारण दोनों का अधिकतर समय साथ ही बीतता था. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. सांगानेर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल बाबूलाल के मुताबिक, कोरोना काल के चलते दोनों सहेलियां दूर हो गईं. लेकिन, अक्सर दोनों की फोन पर बातचीत होती रहती थी. साल 2021 में कोरोना काल खत्म होने के बाद सविता और ममता की मुलाकात हुई. दोनों में गहरा प्यार होने के चलते दोनों ने शादी करने और पति पत्नी की तरह साथ में ज़िंदगी गुजारने का फैसला किया. फिर दोनों में जेंडर बदलवाने को लेकर बातचीत होने लगी.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में अचानक पहुंचे सक्ती जिले के ग्राम करी गांव, पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

हेड कांस्टेबल बाबूलाल के मुताबिक, दोनों में बातचीत के बाद सविता ने फैसला लिया कि वो जेंडर बदलवाकर लड़की से लड़का बनेगी. जेंडर चेंज करवाकर सविता ललितसिंह बन गई. इसके लिए सविता ने ममता के बारे में अपने डॉक्टर जीजा को बताया और जेंडर बदलने के लिए मदद भी मांगने के साथ ममता से शादी करवाने की मदद मांगी. जीजा ने इंदौर का एक अस्पताल सर्जरी के लिए बताया. इसके बाद सविता ने 31 मई 2022 को हॉस्पिटल में जेंडर चेंज के लिए डॉक्टर से बातचीत की. करीब 10 महीनों में 3 बार की सर्जरी के बाद सविता लड़की से लड़का ललितसिंह बन गई. इसमें करीब 15 लाख का खर्चा आया.

See also  प्रभारी कलेक्टर और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत विकास संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

जेंडर बदलवाने के बाद लड़की से लड़का बनी सविता ने अपने डॉक्यूमेंट ललित सिंह के नाम से करवा दिए और साथ जीवन बिताने की सहमति से दोनों ने जयपुर में आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 24 नवंबर 2024 को शादी कर ली. शादी के बाद ललितसिंह अपने जीजा के साथ मथुरा चला गया और जीजा के ही मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर की जॉब करने लगा. दोनों की शादी के बाद जब ममता के पिता उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढने लगे तो दोनों में बातचीत हुई और फिर ममता B.ed करने का बहाना बनाकर घर से भरतपुर जाने का कहकर निकल गई और ममता ने अपना मोबाइल बंद कर दिया. रिश्तेदारों और परिचितों ने उसे खूब ढूंढा. लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने 15 जनवादी को सांगानेर थाने में ममता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

Advertisment

हेड कांस्टेबल के मुताबिक, ममता के फोन की लास्ट लोकेशन मथुरा के महावन इलाके की मिली. पुलिस जांच पड़ताल के लिए मथुरा पहुंची. जहां उसका कॉन्टेक्ट सहेली के जीजा से होना सामने आया. पुलिस डॉक्टर जीजा के पास पहुंची और फिर पूरी कहानी पुलिस के समझ में आई. पुलिस ने दोनों को बयान दर्ज करवाने को कहा. पुलिस दोनों को मथुरा से जयपुर ले आई. जहां दोनों में साथ में रहने की लिखित सहमति दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया और दोनों फिर से मथुरा चले गए.

See also  महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय: कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट का सफल समापन, साइबर सिक्योरिटी पर विशेष व्याख्यान के साथ प्रमाण पत्र वितरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!