Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमित शाह समेत कई नेताओं ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने पर दी बधाई…

नई दिल्ली । टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी है। एक्स हैंडल पर अमित शाह ने कहा कि कौशल और दृढ़ संकल्प का क्या शानदार प्रदर्शन!! टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।
अनुराग ठाकुर ने भी दी बधाई

अमित शाह के अलावा कई नेताओं ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की जीत का सिलसिला जारी है और हम फाइनल में पहुंच गए हैं। हमारे ब्लू बॉयज ने बहुत बढ़िया खेला! चलो चैंपियंस ट्रॉफी अपने घर ले आते हैं।
जेपी नड्डा ने भी टीम इंडिया को दी बधाई
वहीं, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “फाइनल में! भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी प्रभावशाली जीत पर हार्दिक बधाई। मेन इन ब्लू ने एक बार फिर असाधारण टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और क्लास का प्रदर्शन किया है। उन्हें इस जीत की गति को जारी रखने और ट्रॉफी घर लाने के लिए शुभकामनाएं।

See also  गरियाबंद मार्ग पर दर्दनाक हादसा बुजुर्ग ने तोड़ा दम आमने-सामने भिड़ंत में पलटी कार…

पुष्कर सिंह धामी ने दी टीम इंडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं
उधर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “ऐतिहासिक विजय..! चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के सेमी फाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्व पटल पर भारत की विजय पताका फहराने वाले आप सभी खिलाड़ियों पर समस्त देशवासियों को गर्व है।

संबित पात्रा ने फाइनल के लिए दी शुभकामनाएं
वहीं, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि फाइनल में भारत! बधाई भारत! चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस शानदार जीत की सभी देशवासियों को ढेर सारी बधाई। भारतीय टीम को फाइनल मैच की ढेर सारी शुभकामनाएं।

See also  जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण...

देशभर में जश्न का माहौल
सेमी फाइनल में भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को हराने पर देशभर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। कानपुर, पटना, सिलीगुड़ी समेत देश के कई शहरों में लोगों ने जश्न मनाया। रोड पर लोगों ने आतिशबाजी की और टीम इंडिया के लिए नारे भी लगाए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!