Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महाराष्ट्र: पैसा ही पैसा… ड्राई क्लीनिंग दुकान में मिला ‘नोटों का पहाड़’, नजारा देख अधिकारियों की आंखें भी फटी रह गई, लॉन्ड्री मालिक समेत 10 गिरफ्तार…

5 Crore Rupees Found in Dry Cleaning Shop: भंडारा में कपड़े की लॉन्ड्री या कहें ड्राई क्लीनिंग दुकान (dry cleaning shop) में नोटों का पहाड़ मिला है। नोटों का पहाड़ देखकर अधिकारियों की आंखें भी फटी की फटी रह गई। पूरा मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के भंडारा (Bhandara) जिले का है। यहां एक कपड़े की लॉन्ड्री से 5 करोड़ रुपये नकदी जब्त की गई है। मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नकदी एक बैंक की तुमसर शाखा से मनी लांड्रिंग (Money Laundering) के तहत निकाली गई थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह में बैंक अधिकारी, लॉन्ड्री मालिक और अन्य लोग शामिल हैं।

नकदी जब्त होने के बाद, पुलिस ने यह भी बताया कि इस रैकेट में शामिल एक लॉन्ड्री मालिक भी हिरासत में लिया है। यह छापेमारी एक गुप्त सूचना पर की गई थी, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस नकदी का लेन-देन लॉन्ड्री से किया जाएगा। जब पुलिस ने छापेमारी की, तो 5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

See also  IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

मामले की जानकारी देते हुए भंडारा एसपी नूरुल हसन ने बताया कि कुछ लोगों ने स्पष्ट तौर पर एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को छह करोड़ रुपये वापस देने का वादा कर उन्हें पांच करोड़ रुपये देने का लालच दिया था।

नूरुल हसन ने बताया कि यह नकदी एक कॉरपोरेट बैंक की तुमसर शाखा से लाई गई थी। इस रकम को एक इंटर स्टेट गिरोह द्वारा धोखाधड़ी से निकाला गया था। बैंक अधिकारियों, विशेष रूप से शाखा प्रबंधक गौरीशंकर धोकचंद्र और संचालन प्रमुख विशाल ठाकुर पर आरोप है कि वे मनी लांड्रिंग में शामिल थे। इस मामले में अभी कई अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह गिरोह कई राज्यों में मनी लांड्रिंग का काम कर रहा था, और इस मामले में और भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

See also  CG News: साय सरकार का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक, सरकारी कर्मचारियों को घर बैठे मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, e-Kosh से बदली आर्थिक सहायता की तस्वीर

बैंक अधिकारियों की भी भूमिका
इन लोगों ने आम जनता का पैसा निकालकर इसे लॉन्ड्री में जमा करवा दिया। इसके बाद इन पैसों को राज्य से बाहर के गिरोह को सौंपा जाना था। पुलिस के मुताबिक, यह नकदी एक इंटर स्टेट मनी लांड्रिंग स्कीम का हिस्सा थी, जिसके तहत छत्तीसगढ़ और गोंदिया में पैसे दोगुना करने का काम किया जा रहा था। यह गिरोह आम जनता के पैसों को लेकर उन्हें डबल करने का लालच देता था, और इस धोखाधड़ी में बैंक अधिकारियों की भी भूमिका थी।

Advertisment

मशीनों से पैसे गिनने में लगे दो घंटे

मशीनों की मदद से नकदी गिनने में पुलिस को करीब दो घंटे लग गए। हसन ने कहा, प्रबंधक ने बैंक से नकदी निकाल ली। हमने एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उनके तुमसर आने पर अधिक जानकारी प्राप्त की जाएगी।’ उन्होंने बताया कि बैंक मैनेजर और आठ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

See also  70 लीटर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार...

ईडी और आरबीआई भी करेंगी जांच
आरोपी बैंक अधिकारियों ने इस पैसे को लॉन्ड्री में रखा, जहां से इसे अन्य ठिकानों पर भेजा जाना था। संगठित अपराध के इस मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी दे दी गई है। इन एजेंसियों ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे मामला और भी जटिल हो सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!