Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भगवान श्री कृष्ण ने दुष्टों का नाश कर धर्म की स्थापना किए – बालेश्वर साहू, ओड़ेकेरा में यादव समाज द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए जैजैपुर विधायक…

जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा में यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व व दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू शामिल हुए। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री साहू ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव है, जो भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में अवतार लिया। उन्होंने अपनी लीलाओं से दुष्टों का नाश किया और धर्म की स्थापना की। उन्होंने आगे कहा कि जब भगवान श्री कृष्ण जी जन्म कंस के कारागाह में तब वासुदेव भगवान श्री कृष्ण को टोकरी में उठा कर गोकुल की ओर रवाना हुए तब लौकिक पिता वसुदेवजी को परेशान देखकर और उधर यमुना मैया की अधीरता को समझकर मंद-मंद मुस्काए और लीला को समेट लिया।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘जल मितान-युवा उद्यमी‘ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजनाओं के स्थायी रखरखाव की अनूठी पहल....

यमुना मैया ने इधर प्रभु के चरण को छूआ और उधर यमुना का जल भी शांत हो गया। यही तो प्रभु की लीला जो प्रभु के चरणों को छू लेता है उसका हृदय और मन शांत हो जाता हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चन्द्रा प्रकाश खुटे, यादव समाज के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, सुशीला सिन्हा जिला पंचायत सदस्य, पवन चन्द्रा, छोटेलाल भारद्वाज, दिलीप चन्द्रा, ओड़ेकेरा सरपंच शिवकुमारी पूरन लहरे, ब्रेलटी यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!