Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorizedअन्य खबरें

ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित…

जांजगीर-चांपा। ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर में 29 अगस्त 2024 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुटुंब न्यायालय जांजगीर के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के उद्देश्य एवं गठन, नि:शुल्क विधिक सहायता की पात्रता, नालसा की योजनाओं, बच्चों की अनिवार्य शिक्षा, शिक्षा का अधिकार, अपराधों के प्रकार, मोटर व्हीकल एक्ट, सिविल अपराध, पारिवारिक कानून एवं अन्य कानूनी जानकारी दी गई। वहीं द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों को किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बच्चों से संबंधित अपराधों, साइबर क्राइम, चोरी लूट एवं अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर की प्राचार्य श्रीमती उमा पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।जबकि, विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर के प्राचार्य मनोज पांडेय द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम से लगभग सौ से अधिक लोग लाभान्वित हुए। वहीं कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के पैरालीगल वॉलिंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, स्कूल के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

See also  लाल इट के अवैध संचालाकों के ऊपर कार्यवाही के लिए मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अवैध ईंट भट्‌ठों पर विभाग की नजर नहीं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!