Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंजी. पाण्डेय ने नरियरा में लिया बी. एल. ए. की बैठक

जांजगीर-चांपा। जिला भाजपा जांजगीर-चांपा के द्वारा नरियरा नगर पंचायत के लिए नियुक्त प्रभारी भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने नरियरा पहुंचकर पार्टी द्वारा नियुक्त बी.एल.ए.2 की मीटिंग लिया गया एवं उन्हें शासन से नियुक्त बी.एल.ओ. की मदद करते हुए समय पर  मतदाता शुद्धीकरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इंजीनियर पाण्डेय ने बताया कि 22 वर्षो के बाद निर्वाचन आयोग के द्वारा देश में विभिन्न प्रदेशों में क्रमवार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है जो एक प्रकार का मतदाता सूची शुद्धीकरण है। इस कार्य से मतदाता सूची को सही और अपडेट करते हुए जिन लोगों का नाम गलत अंकित है या छुट गया है उसे सही किया जा रहा है साथ ही साथ जिन लोगो का पता बदल गई है या अब वो पात्र नहीं है या जिसकी मृत्यु हो गयी है उन्हें सूची से हटाया जा रहा है। इंजीनियर पाण्डेय ने जानकारी दी की निर्वाचन आयोग ने इस कार्य को डिजिटल तकनीक करके और आसान बना दिया है। बूथ लेवल आफिसर घर घर जाकर गणना पत्रक भरवा रहे है जिसके लिए किसी दस्तावेज की फोटोकापी की जरूरत नही है। मतदाता अब एक आनलाइन लिंक के माध्यम से पहले अक्षर से खोजकर, गणना पत्रक में सही जानकारी भरकर त्रुटि रहित सूची बनाने मे सहयोग कर सकते है। इस अवसर पर हरप्रसाद यादव, आकाश सिंह, रवि रात्रे, महेश कर्ष, शशिदास महंत, शुशांत बंजारे, दिलचंद बंजारे, मधु पाटले, राजेस कैवर्त, गणपति दास महंत, कृष्णचंद राठौर, रवि राय, पारस दुबे, प्रदीप निर्मलकर, दीपक बंजारे, धीरेन्द्र निर्मलकर, दुर्गेश साहू, धनंजय बरेठ, बलराम गोस्वामी, दुर्गेश यादव, संतोष भारत, अनिल यादव मौजूद थे।

See also  कॉपीराइट उल्लंघन में एआर रहमान को कोर्ट का झटका...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!