Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आज ग्राम खैरा (खोखसा) एवं नवापारा (अमोदा) में जल जीवन मिशन योजना के पानी टंकी का भूमिपूजन करेंगे – नेता प्रतिपक्ष चंदेल…

आज ग्राम खैरा (खोखसा) एवं नवापारा (अमोदा) में जल जीवन मिशन योजना के पानी टंकी का भूमिपूजन करेंगे – नेता प्रतिपक्ष चंदेल

 जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज 7 सितम्बर गुरूवार को 3 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। चंदेल प्रातः 11ः00 बजे ग्राम खैरा (खोखसा) में 145.88 लाख रूपये की लागत से जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल-जल योजना के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। एवं  3ः00 बजे ग्राम नवापारा (अमोदा) में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 163.07 लाख रूपये की लागत से निर्माण किये जा रहे पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। ग्राम नवापारा सरपंच जोगेश चौहान एवं ग्राम खैरा के सरपंच विनोद राज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस भूमिपूजन कार्यक्रम में आस-पास के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

See also  Breaking - ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला, युक्तियुक्तकरण में शिक्षक को हटाने से नाराज, दो की जगह अब ........ पढ़िए पूरी खबर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!