Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

24 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा को लेकर जांजगीर-चाम्पा पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष चंदेल, केन्द्रीय मंत्री वर्मा व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जनसभा में होंगे शामिल…

24 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा को लेकर जांजगीर-चाम्पा पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष चंदेल

केन्द्रीय मंत्री वर्मा व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जनसभा में होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र में 24 सितम्बर दिन रविवार को पहुंचने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर जांजगीर-चाम्पा विधान सभा की बैठक सम्पन्न हुई। परिवर्तन यात्रा की भव्य स्वागत के लिये इस बैठक में परिवर्तन यात्रा का मार्ग, जनसभा, स्वागत सभा, बाईक रैली, साज-सज्जा, गाजे-बाजे व आतिशबाजी को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। पूरे क्षेत्र व अंचल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर भारी उत्साह का वातावरण है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद जांजगीर-चाम्पा गुहाराम अजगल्ले सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। 24 सितम्बर दिन रविवार को घठोली चौक चाम्पा से जांजगीर कचहरी चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा का बाईक रैली के माध्यम से भव्य स्वागत किया जायेगा। शाम 04ः00 बजे कचहरी चौक जांजगीर में जनसभा का कार्यक्रम होगा। 25 सितम्बर दिन सोमवार को भारत सरकार के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शमिल होंगे। प्रातः 8ः30 बजे जांजगीर-नैला के अग्रसेन भवन में समाज प्रमुखों से संपर्क, प्रातः 9ः00 बजे जांजगीर-नैला के अग्रसेन भवन में प्रेसवार्ता, प्रातः 9ः45 बजे जांजगीर-नैला से ग्राम खोखरा आगमन मां मनका दाई मंदिर दर्शन, प्रातः 10ः30 बजे ग्राम खोखरा में स्वागत सभा, प्रातः 11ः00 बजे ग्राम कुटरा में स्वागत सभा का कार्यक्रम होगा। 24 सितम्बर दिन रविवार को शाम 04ः00 बजे कचहरी चौक जांजगीर में विशाल जनसभा का कार्यक्रम होगा जिसमे छ.ग. के सुप्रसिद्ध कलाकर पद्मश्री अनुज शर्मा/मोना सेन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है। 24 सितम्बर को जांजगीर-चाम्पा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर में परिवर्तन रथ यात्रा के स्वागत, बाईक रैली व जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिये भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण जी-जान से जुटे हुए है। भाजपा जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुनेश्वर साहु, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

See also  115 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!